गोवर्धन का शराब माफिया पिन्टू चढ़ा थाना पुलिस के हत्थे

भरे बाजार में बेचता था हरियाणा मार्का अवैध शराब

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में कस्बे के बीच बाजार स्थित परचून की दुकान से अवैध तस्करी की शराब का कारोबार करने वाले कारोबारियों को विगत इलाके के लोगोें ने पकड़ कर भारी विरोध कर पुलिस को सौंपा था। उस समय इस कारोबार का सरगना मौका देखकर भाग निकला था। पुलिस ने आज उसे दबोचने में सफलता प्राप्त की हैै। पुलिस गिरफ्तार शराब तस्कार को सुबह जेल भेजने की तैयारी में है। 

विदित हो कि विगत दिनों थाना क्षेत्र में कस्बे के बड़ा बाजार में परचून की दुकान से भरे बाजार धड़ल्ले से हरियाणा ब्राण्ड की तस्करी की अवैध शराब का कारोबार करने वाले शराब तस्कर गिरोह के सरगना पिन्टू अग्रवाल को आज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को पिन्टू की बेसब्री से तलाश थी। पिन्टू गोवर्धन के हाथी दरवाजे पर भरे बाजार परिक्रमा मार्ग में खुले आम हरियाणा ब्राण्ड की अवैध शराव बेचता था। जिसका भण्डाफोड़ विगत दिनों बाजार के लोगो ने किया था। उस दिन उसके भाई को स्थानीय लोगोे ने भारी अवैध शराब के साथ पकड़ कर गोवर्धन पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने उसे पकड़कर पहले ही जेल भेज दिया था। जबकि पिन्टू मौका देखकर उसी दिन से फरार चल रहा था। उसी दिन से शराव माफिया पिन्टू फरार चल रहा था। आज पुलिस ने मुखविर की सूचना पर पकड़ लिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti