घरवालों को बंधक बनाकर लाखों की लूट
मथुरा। गोवर्धन कस्बे के कृष्णा बिहार कालोनी में बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोलकर गृहस्वामी को बंधक बना लिया और लाखों रूपये का माल लूटकर ले गये। मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण बिहार कालोनी स्थित दीपक के मकान में बीती रात चोरों ने मकानस्वामी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और जमकर लूटपाट की। मकान में रखी गोदरेज की अलमारी का ताला चटकाकर चोर उसमें रखे दो लाख रूपये नगद व पांच तोले सोने के आभूषण ल गये। पीड़ित मकान स्वामी दीपक ने इसकी जानकारी अपने भाई वीरेन्द्र को दी तब जाकर उन लोगों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है।





