मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित जतीपुरा कस्बा स्थित जंगलों में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद गोवर्धन पुलिस को भी सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।





