गोवर्धन क्षेत्र में हेमामालिनी आज करेंगी प्रचार

मथुरा।  भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत प्रत्याशियों के पक्ष में सांसद हेमामालिनी चुनाव मैदान में उतर रही हैं। वह जिला पंचायत के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। भाजपा जिला महामन्त्री रविन्द्र पाण्डेय के अनुसार सांसद हेमामालिनी कल 12 अक्टूबर को ेगोवर्धन विधान सभा में वार्ड 17 में अधिकृत प्रत्याशी खजान सिंह के पक्ष में 10 बजे महरोली में तथा वार्ड 18 की प्रत्याशी रजनी शर्मा के पक्ष में आन्यौर में 9 बजे व वार्ड 19 की प्रत्याशी ममता चैधरी व वार्ड 20 की प्रत्याशी सुषमा चैधरी के पक्ष में बाबा कढ़ेरा सिंह स्कूल नगला अक्खा सोख में 11 बजे जनसभा करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे वार्ड 29 में अधिकृत प्रत्याशी नितिन दिवाकर के पक्ष में सलेमपुर स्कूल सौंख रोड तथा 3 बजे वार्ड 27 की प्रत्याशी अनीता सिंह के पक्ष में बालाजी पुरम में जनता को सम्बोधित करेंगी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti