मथुरा। चैकी कृष्णानगर क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन चैराहे पर गोवर्धन परिक्रमा के लिए बस का इंतजार कर रही एक श्रद्धालु महिला सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था तभी उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय किलानी पत्नी रामकरण निवासी पहाड़पुरा करौली थाना सपोटरा राजस्थान गोवर्धन परिक्रमा के लिए आयी हुयी थी। आज सुबह करीब 3 बजे वह गोवर्धन चैराहे पर बस का इंतजार करते समय सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।





