सब पढे़, सब बढें के साथ हुआ रैली का शुभारम्भ
गोवर्धन में सर्वशिक्षा अभियान रैली में सड़कों पर निकले छात्र छात्राऐं
गोवर्धन। गोवर्धन के प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। गोवर्धन के ब्लाक संसाधन केन्द्र से प्राथमिक विद्यालय गोवर्धन प्रथम, प्राथमिक विद्यालय गोवर्धन द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन प्रथम एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन द्वितीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के षिक्षकों, अभिभावकों एवं 500 से अधिक बच्चों ने नामांकन पर जोर देने के उद्देष्य से स्कूल चलो रैली निकाली। सब पढे़, सब बढें के साथ रैली का शुभारम्भ वरिष्ठ सह समन्वयक बलवीर सिंह, सह समन्वयक रामबाबू, बाबूलाल मिश्रा, विनोद पाराशर, रजनी एवं न्याय पंचायत समन्वयक उमा शंकर शर्मा ने किया। छात्राओं ने ‘पढ़ी लिखी लडकी, रोशनी घर की’ के नारे के साथ सभी को स्कूल में नामंाकन कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराना चाहिए। इस बार सीबीएसई की तरह परिषदीय विद्यालय का सत्रारम्भ भी 1 अप्रेल से हो रहा है। सरकार द्वारा बच्चों को निशुल्क पुस्तक, यूनिफार्म, मिड डे मील आदि की सुविधा दी जा रही है। सरकार मुख्य उददेश्य देश में साक्षरता का अलख जगाकर सभी को षिक्षित करना है। निरक्षरता देख के लिए अभिषाप है। सभी को साक्षर कर इस अभिशाप को मिटाना है। इस अवसर पर सहसमन्वयक बलवीर सिंह, बाबूलाल मिश्रा, विनोद पाराशर, रजनी, प्रधानाध्यापक श्यामबाबू शर्मा, दारा सिंह, श्रीनाथ गर्ग, गायत्री देवी, आशा देवी, अंजना शर्मा, संगीता कुमारी, प्रतिभा देवी, जयमाला, रिचा कुमारी, नारायन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक आदि उपस्थित थे।






Related Items
गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!