
परम संत सियाराम दास जी ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ
गोवर्धन विद्यापीठ में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती नन्ही छात्राऐं
गोवर्धन विद्यापीठ में देशभक्ति की प्रस्तुति देते नन्हे छात्र
गोवर्धन। गिरिराज धरा में बृज की बाल एवं उनकी छिपी हुई प्रतिभा को उकेरने एवं सामने लाने के क्षेत्र में कार्यरत वृहद आवासीय शिक्षण संस्थान गोवर्धन विद्यापीठ द्वारा विद्यालय का वार्षिकोत्सव इस बार भी रंगारंग कार्यक्रमों और विभिन्न आयोजनों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कस्बे छाता रोड स्थित गोवर्धन विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ परम सन्त सियाराम दास जी महाराज द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आगन्तुक अतिथियों का छात्र छात्राओं ने स्वागत किया एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कतिक प्रस्तुतियां देकर सभी उपस्थितों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति सांस्कृतिक बृज की लोक कलाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। विद्यालय के छात्रों ने इस मौके पर मोजूद दर्शकों को अपनी प्रतिभा का लोहा मानने पर मजबूर कर दिया। छात्रों की इन विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी आगन्तुकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागतगान की उपस्थिति दी तो छात्राओं ने राजस्थानी लोकनृत्य घूमरौ ष्याम रंग घूमरौ पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। बृज लोक कला फाउण्डेशन के कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य एवं बृज संस्कृति पर समां बांधी। विद्यालय के छात्रों ने तिरंगे का स्वरूप धारण कर मंा तुझे सलाम गीत पर नृत्य किया। तो नन्हे बच्चों ने भी सानदार गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ परम सन्त सियाराम दास जी महाराज ने मंच पर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के बारे में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा0 राजेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिये विगत भहीने भर से तैयारी की जा रही थी। संस्था द्वारा इस बार मनाये गये वार्षिकोत्सव में संस्था द्वारा पिछले वर्षो में प्राप्त की गयी उपलब्धियों को अभिभावकों के सामने रखने का हमारे छात्रों और विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास किया गया है। इसके साथ यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के शैक्षिक स्तर को भी अभिभावकों के समक्ष प्रदर्शित कर उनके विधालय चयन की सार्थकता सिद्ध करने का प्रयास किया गया है। साथ ही आज ये भी स्पष्ट हुआ है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का अद्वितीय क्रम एवं विधालय के शैक्षिक वातावरण पूर्व से भी बेहतर हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पधारे सन्त शिरोमणि सियाराम दास जी महाराज ने अपने उदबोधन में कहा कि क्षेत्र की ये शिक्षण संस्था वास्तव में बृज की बाल प्रतिभा को उकेरने के साथ ही उन्हें दिशा और गति प्रदान करने का कार्य कर रही है। वास्तव में इस विद्यालय की मेहनत के परिणाम दूूरगामी होगे। संस्थाध्यक्ष सम्भव गौतम ने बताया कि विधालय के वार्षिकोत्सव के माध्यम से एक लक्ष्य कि हमें तो बिना पढ़े को पढ़ाना है, क्यों नहीं पढ़ा नहीं पूछना है का उददेश्य समाज में एक जगरूक आन्दोलन के रूप में फैलाना है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मोहन सिंह, पूर्व प्रधान सोहन लाल शर्मा, जीतेन्द्र पुरोहित, गिरधारी सेठी, आशू अग्रवाल व हरीश शर्मा, बलराम, प्रहलाद, दानबिहारी मुखिया, पंकज खण्डेलवाल, दानीशर्मा, सियाराम शर्मा, हरिओम शर्मा एडवोकेट ओमप्रकाश कौशिक, राधेश्याम, परमानन्द आदि के अलावा सैकड़ों की तादात में अभिभावक एवं क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS