गोविन्द नगर में हुई बच्चे की मृत्यु प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट नितिन बंसल ने गत 26 अक्टूबर को नगर की महाविद्या कालौनी फेस-2 के सीवर टैंक के इंटरलाॅकिंग फ्लोर पर देर शाम टैंक पर बच्चों के पटाखा चलाते समय अचानक पटाखे के धमाके के साथ फ्लोर के 10 फीट नीचे धस जाने से 4 बच्चों के टैंक के मलवे में फंसने तथा राहत कार्य में 3 के सकुशल निकाल लेने किंतु चैथे के काफी खुदाई बाद निकलने पर उसकी मौत हो जाने के प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश देते हुए डिप्टी कलेक्टर वैभव शर्मा को जांच सौंपी है। डिप्टी कलेक्टर डा. वैभव शर्मा ने इस क्रम में जांच प्रांरभ कर दी है और सूचना प्रसारित की है कि इस प्रकरण के संबंध में जानकारी रखने वाले  किसी व्यक्ति को कोई सूचना उपलब्ध कराना हो तो वह आगामी 16 से 22 नवम्बर तक किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट स्थित नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti