गौतम बुद्व समिति सामूहिक विवाह करेगी

मथुरा। गौतम बुद्व शिक्षा सेवा समिति की एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला तिलक द्वार पर हुई। बैठक में अध्यक्ष ऋषि कुमार निमेष, धनीराम बौद्ध ने कहा कि हर वर्ष की भोति इस बार भी समिति द्वारा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जायेगा। इसके लिए 14 जनवरी से पंजीकरण कराये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त समारोह 26 अप्रैल को आयोजित होगा। इसके लिए किसान भवन डैम्पीयर नगर का चयन कर लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि 7वीं बार हो रहें उक्त कार्यक्रम को लेकर सभी सहोगियों को जिम्मेदारी दी जा रही हैं। जिससें गरीब परिवारों को पुत्री पुत्री के दहेज विरोधी विवाहों में सहयोग किया जा सकें। बैठक में अजय कुमार पोईया, बनवारी लाल, केदार सिंह, राजवीर सिंह, दिलीप चन्द्र, सौदान सिंह, राजपाल सिंह, प्यारेलाल राघव, त्रिलोक चन्द्र, धनीराम, राजेन्द्र प्रसाद आदि थे। संचालन राजवीर सिंह ने किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti