गौरक्षकों और पुलिस ने पकड़े तीन गौ तस्कर

मुठभेड़ के बाद पकड़े गए  तीन गौ तस्कर के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसपी सिटी शैलेष कुमार 

मथुरा। गौरक्षकों की सतकर्तता और गोवर्धन पुलिस की तत्कालिक कार्यवाही से गौवंश चुराने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं। कंपकपाती सर्दी की रातों को भी मुस्तैदी से गश्त कर रहे ब्रज मण्डलीय गौ रक्षा समन्वय समिति के गौ रक्षकों ने बीती रात तस्करों द्वारा गौ वंशो और नन्दी को अगुवा करने की सूचना पुलिस को दी। इस पर तत्काल थाना गोवर्धन पुलिस ने गौ रक्षकों के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस को देखते ही चिर परिचित टाटा पिक अप सवार तस्करों ने पुलिस और गौ रक्षकों पर फायरिंग शुरू कर बरसाना की ओर भाग निकले। पुलिस ने गौ रक्षकों को साथ ले एवं बरसाना पुलिस को आगाह कर उनका पीछा किया और पुलिस की सशक्त मोर्चाबन्दी के चलते वे सफल नहीं हो पाये और उनकी गाडी पलट गयी। इसके बावजूद वे फायरिंग करते ही रहे और तीन तस्कर भाग निकले लेकिन पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीन तस्करों को दबोच लिया। इस दौरान तस्करों की गाडी पलटने के कारण नन्दी महाराज पर लोक सिधार गए। इस अभियान में गौ रक्षक संत किशोरी शरण दास बाबा के सानिध्य में गौ रक्षक दल बरसाना, गौ रक्षक दल आजनौंक और गौ रक्षक सेना गोवर्धन का सहयोग रहा। गौभक्तो ने नन्दी का अंतिम संस्कार किया है। 

आज शुक्रवार पत्रकारों को इसके बारे में एसपी सिटी ने मथुरा में जानकारी देते बताया कि गोवर्धन के सौंख अडडे के पास परिक्रमा समाप्ति स्थल पर एक टाटा 407 गाड़ी में कुछ अपराधी गाय व सांड़ों को चढा रहे हैं, इसकी जानकारी मिलने पर गोवर्धन पुलिस की टीम ने पास जाकर उक्त टाटा 407 को रोकने का प्रयास किया तो इसमें बैठे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जो गाड़ी में बोनट में लगी। सरकारी गाड़ी में टक्कर मारते ये लोग टाटा 407 लेकर भागने लगे। इस घटना के संबंध में थाना हाजा एवम चार्ली कंट्रोल के जरिये आरटी से सूचना दी गयी। पुलिस वालों ने निर्भीकता से गौ तस्करों की गाड़ी का पीछा किया। ग्राम आजनोंख, बरसाना के पास पंहुचे तभी चार्ली कंट्रोल की सूचना प्रसारित होने पर बरसाना पुलिस द्वारा उक्त गाड़ी की घेराबंदी की गयी तो गौ तस्कर अपने आपको घिरता देखकर तेजी से चलाने के चक्कर में उनकी गाड़ी पलट गयी। तीन अभियुक्त गिरफ्तार किये गये और तीन फरार हो गये। इनके कब्जे से आसलाह, कारतूस, गाय और मृत सांड़ बरामद हुये हैं। उक्त कार्यवाही में गौ रक्षक सेना का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। गिरफ्तार अपराधियों में इलौरी पुत्र मजनू निवासी नदरई थाना मिरहची कासगंज, हनीफ पुत्र इस्माइल निवासी नई थाना पुन्हाना जिला नूह मेवात हरियाणा, सददीक पुत्र गफ्फूर निवासी डोगला थाना नूह हैं। जबकि अहसान पुत्र नबाव, जाहिद व सलीम भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, टाटा 407 गाड़ी, पांच गाय व मृत सांड़ बरामद किये हैं। आज इसकी जानकारी पत्रकारों को एसपी सिटी ने देते बताया कि पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोवर्धन अरविन्द कुमार, हैड कांस्टेबिल सुरेशचन्द्र, कांस्टेबल नेपाल सिंह, नरायन सिंह के अलावा बरसाना के कमलेश, जयसिंह, इन्द्रपाल, जनवेद, प्रताप सिंह सिपाही शामिल हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti