मथुरा। ठाकुर शिवमोहन सिंह एडवोकेट नहीं रहे। विगत दिनों उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली इलाज को भर्ती कराया गया था, उनके शव को दिल्ली से आज राया रोड स्थित उनके मूल निवास गौसना लाया गया। गौसना गांव के 15 वर्ष से लगातार प्रधान पद पर आसीन ठा. शिवमोहन सिंह एडवोकेट के आज न होने के कारण पूरे गांव में मातम सा माहौल व्याप्त देखा गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए गांव के पुरूष व महिलाएं उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे थे। हाल स्थानीय निवास गोविन्द नगर शहर से उनकी शव यात्रा निकाली गई। आज जब खबर उनकी पूरे शहर को मिली तो उनके निवास पर राजनैतिक समाज सेवी और पत्रकार काफी संख्या श्रद्धांजलि अर्पित की। श्मशान घाट पर उनके बड़े पुत्र गौरव कुमार मुखाग्नि दी। वहां सरदार चैधरी, विधायक कुशकपाल सिुंह, अधिवक्ता संजय, चरन सिंह एडवोकेट काफी तादाद में जनसमूह उपस्थित था। विदित हो कि ठा. शिवमोहन सिंह एडवोकेट ब्रजकल्याण डेरी के मालिक तथा अन्य शिक्षण संस्थानों से जुड़े थे। समाजसेवी होने के कारण उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में लगाया। उनका मृदभाषी प्रेम स्नेह से परिपूर्ण व्यवहार लोगों एवं अन्य संगठन में था। सभी ने आत्मा शांति प्रदान की प्रार्थना की।





