रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
मथुरा। थाना जमुनापार के गांव गौसना में गत 14 जनवरी को हुये मर्डर के
मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने के चलते आज रविवार को पीडि़त परिवार ने
एसएसपी कार्यालय पर पंहुचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की
गुहार लगाई। विदित हो कि गांव गौसना में चाकूवार से मौत के शिकार राजू
निवासी मिटठौली का शव पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा था। आज
इस सिलसिले में पत्र के माध्यम से मृतक के भाई रविन्द्र कुमार ने स्पष्ट
किया है कि मृतक राजू पुत्र महेन्द्र सिंह गत 12 जनवरी को सायं पांच बजे
घर से अपनी ससुराल गौसना पत्नी रेखा पुत्री रमेश चन्द्र को लेने आया था।
वहीं मृतक ने मृत्यु से पूर्व अपने पड़ोसी चाचा के फोन पर ससुरालीजनों से
अनहोनी की आशंका के चलते शक जाहिर किया था। फोन पर बात के दौरान मृतक
द्वारा रेखा पुत्री रमेश, रमेश पुत्र मेवाराम, नारायणी पत्नी रमेश, अमर
सिंह संतोष पुत्रगण रमेश चन्द्र व विजय सिंह निवासी बेसवा इगलास के
दुव्र्यवहार के बारे में बताते हुये मारने की आशंका जाहिर की थी। वहीं
गौसना से राजू को चकाू लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घटना
पर शक के चलते मृतक के भाई ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की है।





