
विचार गोष्ठी, झांकियों के बीच निकली शोभायात्रा
गोवर्धन केे ग्राम नीमगांव में निम्बार्क जयंती महोत्सव के समापन मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में निम्बार्क भगवान के डोले के साथ भक्तगण
गोवर्धन। प्राचीन ग्राम नीमगांव में निम्बार्क सम्प्रदाय के प्रवर्तक निम्बार्काचार्य महाराज का जयंती महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के बीच धूमधाम से निकाली गई। महोत्सव में संत हरिशरण महाराज की सानिध्यता में तलहटी के साधु संतों का संत सम्मेलन आयेाजित किया गया। संत सम्मेलन में गौ रक्षा एवं यमुना प्रदूषण की मुक्ति को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सम्मेलन में निम्बार्क भगवान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। समापन मौके पर झांकियों के बीच शोभायात्रा गांव की परिक्रमा करते हुए बरसाना रोड होकर निकाली गई। झांकियों में राधाकृष्ण के युगल स्वरूप, निम्बार्क भगवान का डोला शोभायमान थे। शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन कथा व्यास सोम जी की अध्यक्षता में किया गया। शोभायात्रा का संचालन समाजसेवी जगदीश प्रसाद शर्मा ने किया। इस मौके पर बबलू गूर्जर, महा मंडलेश्वर बालक दास, राजेन्द्र दास, हरिदास, मोहन दास, जगदीश प्रसाद शर्मा आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS