ग्रामिणों ने श्रमदान से सैनवां गांव के श्याम कुण्ड का किया जीर्णोंद्धार

चैमुंहा ब्लाॅक के ग्राम सैनवां में यमुना रक्षक दल के प्रयास से एवं वहाँ के स्थानीय निवासी कन्हैया लाल शर्मा की अध्यक्षता में 2 माह पूर्व से श्याम कुण्ड सफाई अभियान शुरू हुआ। इसमें पूरे श्याम कुण्ड की जलकुंभी एवं गाद हटाया गया। इस कुण्ड का पौराणिक महत्व है। प्रतिदिन सैकडो लोग इस कुण्ड की परिक्रमा करते हैं। लगातार 2 माह के श्रमदान के बाद ग्रामिणों ने कुण्ड की खुदाई कर पूरी गंदगी की सफाई की। अब इस कुण्ड में साफ जल भर दिया गया है। सुबह-शाम पूरा गांव इस कुण्ड की परिक्रमा करता है।

आज दिनांक 24 नवम्बर को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास सैनवां गांव पहुँचकर ग्रामिणों की सराहना की और कहा कि ब्रज के कुण्ड-सरोवर बिना किसी सरकारी मदद के साफ-सुथरा एवं संरक्षित हो सकते हैं। वह सैनवां गांव ने दिखा दिया। सैनवां गांव के श्याम कुण्ड के लिए ग्रामिणों ने बाहर से कोई सहयोग नहीं लिया और ना ही प्रशासन से सहयोग लिया। ग्रामिणों ने आपस में चन्दा करके तथा श्रमदान कर कुण्ड को चमका दिया। यमुना रक्षक दल का अभियान सैनवां गांव से शुरू हो गया। ब्रज के हर कुण्ड-सरोवर एवं लीलास्थली को साफ-सुथरा करने का अभियान शीघ्र ही शुरू होगा। यमुना के साथ-साथ कुण्ड-सरोवर का अभियान भी जोरो से चलेगा। हर कुण्ड-सरोवर के किनारे वृक्षारोपण किया जायेगा ताकि कोई अतिक्रमण न कर सके। सभी सन्त-महात्मा अपने-अपने आश्रम से एक-एक कुण्ड-सरोवर को जोड़ लें तो कुछ ही महिनों में ब्रज के सभी कुण्ड-सरोवर साफ नजर आयेंगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti