ग्रामीणों को उपचार दिलाने में आशा की भूमिका अहम: डीएम

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आशा सम्मलेन के मंच पर मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अतिथिगण 

 

मथुरा। जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन खण्डेलवाल सेवा सदन गोवर्धन रोड मथुरा पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा डा विवेक शर्मा ने सभी अतिथियों एएनएम, आशाओं एवं कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आशा ही देशभर में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती है, स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता में आशा एक मुख्य कड़ी है, जो स्वास्थ्य विभाग एवं गरीब जनता के बीच तालमेल बैठाते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि आशाएं जनपद के ग्रामीण अंचल की जनता से तालमेल कर गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करे कि वह अपना प्रसव सरकारी चिकित्सालय पर कराए एवं डिलीवरी उपरांत कम से कम 48 घंटे प्रसूता अवश्य चिकित्सा इकाई पर रूके एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निरूशुल्क भोजन की सुविधा का लाभ ले एवं प्रसूता के लिए प्रसव हेतु फ्री 102 एम्बुलेंस सेवा का लाभ प्राप्त करें। जिससे उसका पूर्ण उपचार किया जा सके एवं बच्चे को बीसीजी का टीका भी लगाया जाए। ग्रामीण जनता को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करें सम्मेलन में आयी आशाओं को अच्छा कार्य करने के लिए राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम से जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक ब्लॉक की आशाओं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार पांच हजार, दो हजार, एक हजार की धनराशि के चैक के रूप में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

सम्मेलन में वाद-विवाद प्रतियोगिता, लोक संगीत, लोकनृत्य आदि का आयोजन किया गया। जिसके प्रतिभागियों को भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार वितरित किए गए। सांस्कृति कार्यक्रमों का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेन्द्र सिंह, एवं डीपीएम संजय सिहोरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेन्द्र सिंह, डापीके गुप्ता, डा ब्रजेश खन्ना, डा एके गुप्ता, डा एसपी शर्मा, डा सज्जन कुमार, जननी सूर्या क्लीनिक से कासिब एवं अन्य स्टॉफ एवं समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एआरओ एवं बीपीएम आदि उपस्थित थे। डीपीएमयू एचआरएचएम मथुरा से श्रीमती पारूल शर्मा, विक्रम सिंह, एनजीओ उत्तम चैधरी, अपर निदेशक स्वास्थ्य आगरा मंडल डा एचएस दानू आदि उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti