मथुरा। सौंख क्षेत्र के निवासियों ने पंचायत अध्यक्ष सौंख पर टैण्डरों में अनियमितता और चहेतों को काम दिलवाये जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होने अपर जिलाधिकारी वित्त को एक शिकायती पत्र भी दिया है। पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत सौंख में अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने षडयंत्र के तहत उच्च अधिकारियों को गुमराह कर नगर पंचायत सीमा से बाहर ‘कुण्डा’ तालाब पर पहले से बनी इण्टर लाकिंग सड़क व कमरे का जेई से एस्टीमेट बनवाकर निविदा निकाल दी है। इस कार्य की राशि लगभग सत्रह लाख रूपये है। इस कार्य को अध्यक्ष अपने परिचित ठेकेदारों को सौंपने की तैयारी में हैं।
इस कार्य की राशि लगभग सत्रह लाख रूपये है जिसकी वह हड़पना चाहते हैं। यह पूर्व में इस तरह कई बार गुप्त रूप से लाखों रूपये के फर्जी टैण्डर उठाकर हड़प चुके हैं। ग्रामीणों ने उक्त टैण्डर को डालने व खोलने से रोकने की मांग की है तथा साइड पर जाकर शिकायतकर्ताओं के समक्ष हकीकत को देखकर कार्य कराये जाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। एसडीएम को शिकायत करने आये ग्रामीणों ने जो शिकायती पत्र दिया उसमें योगेश कुमार, बनवारी, लाीरो, सुनिया पहलवान आदि के नाम हैं।





