मथुरा। आज सलेमपुर गांव के प्रधान और क्षेत्र के लोगों ने एडीएम वित्त से मुलाकात कर क्षेत्र के राशन डीलर को हटाने की मांग की। एडीएम वित्त रविन्द्र कुमार को दिये ज्ञापन में पीड़ितों ने कहा कि राशन डीलर जयराम इस क्षेत्र में बरसों से है जो खुलेआम राशन सामग्री बाजार में बेचता है। गांव में राशन वितरण नहीं होता। मिटटी का तेल, चीनी, गेंहू गरीबों को नहीं मिल रहा। इसकी दबंगों से सांठगांठ है। गरीबांे को ये लोग फटकार कर भगा देते हैं। जयराम के खिलाफ कई बार शिकायत की गयी हैं लेकिन इस पर कार्यवाही नहीं होती। गरीबों के हक धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में रतन सिंह, पातीराम, सुरेन्द्र सिंह, जयप्रकाश, खजान सिंह, श्रीलाल, मुन्द्रेश, वीरेन्द्र सिंह, अनीता देवी, शीला देवी, गुडडी, कमला आदि मौजूद थीं।





