चार सूत्रीय मांगो लेकर डाककर्मी घेरावकर देगें धरना
मथुरा । गोवर्धन कस्बे की ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में ग्रामीण डाक सेवकों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य डाकघर मथुरा कार्यालय पर 20 अक्टूबर गुरूवार को घेराव कर धरन प्रदर्शन किया जायेगा। धरना में बोनस का भुगतान, कैट में सिविल नौकरी का शपथ पत्र, डाक कर्मचारी का दर्जा, कमैटी की रिपोर्ट लागू करें आदि मांगों का प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन मुख्य डाक अधीक्षक को सौपा जायेगा। सभी ग्रामीण डाककर्मी धरना में पहुंचे। यह जानकारी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के प्रखण्डीय मंत्री विजय शंकर शर्मा ने दी।





