
गोवर्धन में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण स्वास्थ परीक्षण अभियान का शुभारम्भ करते पदाधिकारीगण
गोवर्धन। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं सामाजिक वैलफेयर परिषद ने अपने कार्यक्रम स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ भारत अभियान का शुभारम्भ आज 01 दिसम्बर से यहां गोवर्धन में किया गया। इस अभियान के तहत संस्था के द्वारा मधमेह, रक्तचाप, किडनी, इन्फैक्शन, लीवर इन्फैक्शन, ब्लड ग्रुप हीमोग्लाबिन, कोलेस्ट्रोल और हैपेटाईटिस बी आदि का परीक्षण किया जायेगा। रूधिर परीक्षण के बाद संस्था के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मुफ्त परामर्श की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने इस अभियान की शुरूआत करते हुए बताया कि हमारी संस्था के स्वास्थ परीक्षण दल सम्पूर्ण भारत के हर गांव में जा कर प्रत्येक ग्रामीण की स्वास्थ जांच करेगी और उन्हें अब तक अज्ञात अपनी बीमारियों से मुक्त करेगी। साथ ही संस्था द्वारा ग्रामीणो को बीमारियों के प्रति जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संस्था का ये अभियान 1 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक पूरे भारतवर्ष में चलाया जायेगा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी राजकुमार, नुसरत खान, हसन खान, मनोज, भीकचन्द्र आदि के साथ साथ अनेकों ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS