मथुरा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि पंचायतों का पुर्नगठन एवं परिसीमन के संबंध में प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन पंचायती राज अनुभाग 3 लखनऊ के शासनादेश संख्या 1992/33-3-2014-03 रा0नि0आ0/14, दिनांक 16 अगस्त 2014 में दिये गये निर्देशो के क्रम में जनगणना 2011 के आधार पर ग्राम पंचायतो का परिसीमन एवं पुर्नगठन किया जाना है जिसके लिए निर्धारित की गयी समय सारणी के अनुसार सर्व प्रथम ग्राम पंचायत के पुर्नगठन एवं परिसीमन के संबंध में दिनांक 25 अगस्त 2014 से 15 सितम्बर 2014 तक प्रार्थना पत्र या प्रस्ताव प्राप्त किया जाना। फिर समिति द्वारा प्रार्थना पत्रों एवं प्रस्तावों का निस्तारण एवं निदेशालय को दिनांक 30 सितम्बर 14 तक संस्तुतिया भेजा जाना। इसके बाद दिनांक 01 अक्टूबर 2014 से 15 अक्टूबर 2014 तक निदेशालय स्तर पर परीक्षण और अधिसूचना निर्गत किया जाना। तत्पश्चात 31 अक्टूबर 2014 तक अधिसूचना का सरकारी गजट में मुद्रण और प्रकाशन कराना।
------------------------------------------





