
अबु धाबी : आईपीएल के सातवें सीजन की शुरुआत अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में चैम्पियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइर्ड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होगा।
भारत में आम चुनावों के कारण आइपीएल - सात का पहला चरण का 16 से 30 अप्रैल तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा जबकि टूर्नामेंट दो मई से भारत में खेला जाएंगा।
इस बार आईपीएल में सात टीमें हिस्सा ले रही है इस आईपीएल में देश और दुनिया के अहम खिलाड़ी एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाने को बेताब है तो गेंदबाज अपनी कहर बरसाती गेंदों से दर्शकों के सामने आएगें। इस बार के आईपीएल में युवराज सिंह, विराट, रैना, धवन, धोनी, तो विदेशी खिलाड़ीयों में पीटरसन, कोरी एंडरसन, वार्नर, गेल, वाटसन, मलिंगा अलग-अलग टीमों से प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS