वृन्दावन। हजारीमल सोमानी नगर पालिका इण्टर कालेज वृन्दावन के प्रबंधक एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद वृन्दावन मुकेश गौतम द्वारा विद्यालय के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करते हुए कहा कि हमें जीवन जीना है, तो पर्यावरण को सुरक्षित करना होगा और विश्व के अन्दर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का एक मात्र निदान सघन वृक्षारोपण है। समय आ गया है कि हम वनों के प्रति आत्मीय भाव रखकर अपने पूर्वजों की भांति हमें वृक्ष को अपने पिता, पुत्र के रूप में पालना होगा व आने वाली पीढी को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण देना होगा। उन्होने कहा कि आज भारत की भूमि में तेजी से विकास के नाम पर जंगल व वन समाप्त किय जा रहे है, जिससे कि पर्यावरण सुरक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हम सभी को पर्यावरण सुरक्षा की दशा में कार्य करके समाज को सुरक्षित करना है। इस अवसर पर सभासद पंकज अरोडा, संजय सैनी, विष्णु प्रसाद, राधा बल्लभ मिश्र, गोविन्द शर्मा, जमुना उपाध्याय, रमेश सोनी, अखिलेश गौतम, रविन्द्र यादव, हरि नारायण चैधरी, पं0 बिहारीलाल वशिष्ठ, रमेश चन्द्र विधि शास्त्री, रमेशचन्द्र गौतम, पं0 छैल बिहारी शर्मा, बालो पण्डित, सतीश शर्मा, प्रमोद गौतम, राजेश शर्मा, केशवदेव सारस्वत, बालकृष्ण गौतम, आदित्य शर्मा, मुकेश शर्मा, अनिल अग्रवाल, राजेश रावत, धर्मेन्द्र शर्मा आदि समेत अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कालेज के प्रधानाचार्य डा0 राकेश माहेश्वरी ने किया।





