मथुरा। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत गर्ग ने नगर में पर्यटक और दर्शनार्थियों की निरंतर घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके मूल कारणों पर मंथन किए जाने का अनुरोध उत्तरदायी प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों से किया है।
श्रीगर्ग का कहना है कि कान्हा की नगरी आने वाले पर्यटक व दर्शानार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। लेकिन लगातार इस ओर प्रशासन के संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रही। यहीं कारण है कि 50 प्रतिशत से अधिक पर्यटक और दर्शनार्थी की संख्या घट गई है, जिससे मथुरा के व्यापार और यहां की जीवनशैली पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। तीर्थ पुरोहित परेशान है। समय रहते दर्शनार्थी और पर्यटकों की सुख-सुविधा के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को ध्यान देते हुए चाहिए कि वो पर्यटक और दर्शनार्थियों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाएं।





