बलदेव। रामनवमी के अवसर पर देवी मन्दिरों पर पूजा अर्चना को भक्तों की भीड़ का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा वहीं घर घर में कन्या लागुराओं का पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया गया। वहीं इस अवसर पर दाऊजी मन्दिर में 10 कुन्टल लड्डू का विशेष भोग लगाया गया। जिसके दर्शनों को श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।





