घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़ किया दुराचार का प्रयास

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी घूम रहे हैं खुलेआम 

मथुरा। थाना व कस्बा मगोर्रा क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के घर में घुसकर नामजद आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। घर में मौजूद परिजनों के आने पर शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस के पास शिकायत रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद भी आज तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों से न्याय तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

विदित हो कि थाना मर्गारा 19 मार्च की रात नामजद मुस्लिम आरोपी भोगुना एमल निवासी टीकम सिंह पुत्र श्यामवीर के घर में घुस गए। वहां मौजूद उसकी पत्नी कमला (काल्पनिक नाम ) के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़े उतार दिए तथा उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगे। जब घर में मौजूद कमला की सास सोनदेई तथा बुआ मौके पर पहुंची तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए निकले गए। जब दूसरे दिन पीड़ित थाने पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। काफी प्रयासों के बाद 16अप्रैल को आरोपी मुस्लिम नामजदों के खिलाफ मगोर्रा थाने में धारा 354, 506 के तहत मुकद्मा दर्ज कर दिया लेकिन आज तक उन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय पुलिस तथा आरोपियों की मिलीभगत के चलते नामजदों के हौंसले बुलंद हो रहे है। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों की शीघ्र्र गिरफ्तारी की मांग की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti