मथुरा। वृन्दावन नगर के पानीघाट क्षेत्र में बीती रात्रि चोर एक मकान मंे घुस गये जिन्हें जगार होने पर लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया गया कि कल रात्रि वृन्दावन के पानीघाट क्षेत्र में रहने वाले मोहन पुत्र भंवर सिंह के मकान में चोर घुस गये। घर में खटपट की आवाज होने पर घर के लोग जाग गये और उन्होंने शोर मचा दिया। इसी दौरान इकटठी भीड़ ने घर में चोरी को घुसे बबलू पुत्र ऊदल और बन्टी पुत्र राजू निवासीगण भिण्ड मुरैना को रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।





