
गोवर्धन। थाना हाईवे क्षेत्र के गाॅव खामनी से कस्बा गोवर्धन के श्री बावूलाल महाविद्यालय की बी0काॅम0 द्वितीय बर्ष की छात्रा अचानक लापता हो गई। जिसकी गुमशुदगी छात्रा के परिजनों ने थाना हाईवे दर्ज कराई है।
कस्वा के श्री बावूलाल महाविधालय के बी0काॅम0 द्वितीय वर्ष की छात्रा विगत रोज सोमवार को सुबह अपने घर खामनी थाना हाईवे से प्रतिदिन की भाॅति को पढने के लिये गोवर्धन कस्बा स्थित श्री बावूलाल महाविधालय आयी थी। जहाॅ छुटटी होने के बाद देर रात तक छात्रा काॅलेज से घर नही पहुॅची तो परिजनों ने छात्रा की छानबीन शुरू कर दी। लेकिन छात्रा का कोई पता नही चल सका। जिसकी लिखित तहरीर देकर परिजनों ने थाना हाईवे में गुमशुदी दर्ज कराई है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS