घर से बरामद किया राशन का तेल

 घर में मौजूद राशन का तेल के ड्रम 

मथुरा। कालाबाजारी के लिये राया के एक ग्रामीण के घर में रखे मिटटी के तेल को जनता द्वारा की गयी शिकायत के बाद पूर्ति विभाग द्वारा की गयी छापामार कार्यवाही में बरामद किया गया है। बताया गया कि बरामद राशन का तेल लगभग 600 लीटर है। मिली जानकारी के अनुसार राया के व्यापारी मौहल्ला निवासी राशन डीलर बदरूद्दीन द्वारा मिटटी का तेल व खाद्य सामग्री ब्लैक में बेचे जाने की शिकायत पूर्व सभासद करण सिंह ने अधिकारियों से की थी। जिसको लेकर अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए खाद्य विभाग के इंस्पैक्टर प्रेम बिहारी व पूर्ति निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को जांच के लिये भेजा था। पूर्ति विभाग के निरीक्षक ने मामले की जांच डीलर के पक्ष में लिखने लगे। तभी लोगों को यह पता चल गया। इसको लेकर लोग भड़क गये। इसके बाद लोगों ने निरीक्षक पर छापामार कार्यवाही के लिए दबाव बनाया तो निरीक्षक ने असमर्थता जाहिर कर दी। मामला हाथ से निकला देख लोगों ने राया थाना प्रभारी और उपजिलाधिकारी को इस बात से अवगत कराया। तब उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिसबल ने राशन डीलर द्वारा ब्लैक कराये जा रहे मिटटी के तेल को बरामद किया। पुलिस ने राशन का यह तेल सुल्तानगंज निवासी बाबू पुत्र सहजाद के मकान से बरामद किया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti