घाटों के रखरखाव के लिए किया गया कमेटियों का गठन

पालिकाध्यक्षा ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन

मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 को सपफल बनाने के लिए कृष्ण गंगा घाट पर आयोजित बैठक में घाटों के रखरखाव के लिए नगर पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता के नेतृत्व में कमेटियों का गठन किया गया। चक्रतीर्थ घाट, असकुंडा घाट, स्वामी घाट, बंगाली घाट, चिंताहरण घाट, कृष्णगंगा घाट आदि घाटों के लोगों को 11 सदस्यीय टीम बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता का स्थानीय निवासियों ने पटुका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डेढ साल से यमुना भक्त इस मुहिम में लगे हुए हैं और उन्हें विश्वास है कि अगर यह मिशन इसी तरह चलता रहा तो यमुना पुनः ब्रज की धरती पर कल कल बहती दिखाई देगी। उनका यह प्रयास है कि शहरवासी किसी भी कीमत पर यमुना में अपनी नालियों को प्रवाहित न कर सकें। उन्होंने अपील की है कि समाजसेवी लोगों को दलगत राजनीति से हटकर इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे स्वंय पालिका के कर्मचारियों को आवश्यकता पडने पर इस कार्य में लगाएंगी। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने यमुना को शुद्व कराने के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि पतित पावनी मां यमुना सभी की मां है, और सभी का यह दायित्व बनता है कि वे इस कार्य में आकर अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि पहले चरण में मथुरा के घाटों का, दूसरे चरण में गोकुल के तथा तीसरे चरण में वृंदावन के घाटों का जीर्णोद्वार कराकर उन्हें प्राचीन रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिकाध्यक्षा से सफाई के लिए कर्मचारियों की मांग की जिस पर उन्होनें स्थानीय लोगों को पूर्ण आश्वासन देने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि अब इस मिशन में केवल 296 दिन शेष है और दिन प्रतिदिन यह मिशन और अधिक बडा रूप लेता जा रहा है। इसी मुहिम का असर है कि वर्तमान में गोकुल में एक भी नाला यमुना में नहीं गिरने दिया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वादे बातें सब बेकार, यमुना शुद्वि अबकी बार, यमुना के वास्ते, खाली कर दो रास्ते के जयघोषों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान मुकेश ठाकुर, गुडडू गौतम, पंकज पंडित, दीपक गौड, ऋचा शर्मा, राजेश शर्मा, ललित देशमां, ऋषि भारद्वाज, हरि सिंह, हरीश शर्मा, विष्णु छर्रा, बब्बू पंडित, भोला पंडित, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, हरिमोहन, केशव चतुर्वेदी, दीपक, गोविन्द शर्मा, दीपक शर्मा, मंटू बाबा, नवल पंडित, नीरज शर्मा, लोकेश शर्मा, अजय गौड, गज्जू गोस्वामी, नवीन सारस्वत आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti