चक्रपाणी त्रिपाठी बनें क्षेत्राधिकारी नगर

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने जनपद में कानून व्यवस्था में सुधार करने तथा क्षेत्राधिकारी नगर अजय पाल सिंह का स्थानान्तरण गाजियाबाद होने के चलते आज दो क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्षेत्राधिकारी यातायात में तैनात चक्रपाणी त्रिपाठी को क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रतीक्षा में चल रहें राजेन्द्र थापा को क्षेत्राधिकारी यातायात में तैनात किया हैं। सूत्रों का कहना है कि एसएसपी मंजिल सैनी शीघ्र ही थाना प्रभारियों में भी फेरबदल कर सकती हैं। जिससें सर्वाधिक थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों वाले थाना प्रभारी अपने आकाओं से सम्पर्क कर अपनी कुर्सी बचाने के प्रयास में जुटें हुए हैं। देखना यह की ऐसे थाना प्रभारी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो सकते है या नहीं।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login