मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेदी परिषद द्वारा 25 मार्च को यमुना जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाये जाने की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट, प्रभारी अध्यक्ष गिरधारी लाल पाठक ने बताया कि इस अवसर पर देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर यमुना महारानी के जन्मोत्सव का आनन्द उठाते हैं। वहीं स्थानीय यमुना भक्त व समाज की पीठ भी यमुना पूजन कर यमुना माॅ का गुणगान करते है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा हरवर्ष की भांति भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जो की 25 मार्च को सांय 4 बजे पूण्य तिथि विश्राम घाट से प्रारंभ सतीबुर्ज, दाउजी घाट, बंगाली घाट, आर्य समाज रोड, होली गेट, छत्ता बाजार होती हुई पुनः विश्राम घाट पहुंचेगी। शोंभायात्रा में दूर दराज से आये विभिन्न गणमान्य व्यक्ति व भागवत वक्ता और सन्त शामिल होगे। पदाधिकारियों ने उक्त कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका मथुूरा से घाटों के आस पास सफाई व्यवस्था दुरस्त कराने, तथा सभी सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लाटों को चलाये जाने, तथा हरनौल स्केप से शुद्ध गंगाजल छोड़ें जाने की माॅग करने के साथ साथ अवधि रूप से लाइट व्यवस्था सुचारू रखनें तथा टेªफिक पुलिस की व्यवस्था कराये जाने की माॅ प्रशासन से की हैं।





