चतुर्वेद मानव सेवा संघ ने दो दिवसीय नेत्र शिविर का किया शुभारंभ

मथुरा। चतुर्वेद मानव सेवा समाज द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण शिविर समाजसेवी महेश पाठक के सानिध्य में डा0 कुलश्रेष्ठ आई सेन्टर डेम्पीयर नगर पर लगाया गया।  इस अवसर पर उधोगपति महेश पाठक ने कहा कि संस्थान द्वारा किया जा रहा आयोजन सबसे बड़ी से है इससे लोगों को जीवन के लिए आवश्यक नेत्र ज्योति मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यो के लिए अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहे की शिविर में आने वाला कोई व्यक्ति वंचित नहीं रह सकें। श्री पाठक ने आने वाले मरीजों में जरूरतमन्द दस व्यक्तियों के आपरेशन कराये जाने का निर्णय किया। श्री पाठक ने डा. कुलश्रेष्ठ द्वारा कार्यक्रम में सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पाठक का कार्यक्रम संयोजक राकेश बाबू चतुर्वेदी द्वारा पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डा0 पंकज यादव ने कहा कि शिविर में आने वाले किसी भी रोगी को निराश नहीं होने दिया जायेगा। संयोजक राकेश बाबू चतुर्वेदी ने कहा कि विगत 41 वर्षो से संस्था समाज में विभिन्न वर्ग असहाय जरूरत मन्द लोगों की सेवा कर रही हैं। इसी क्रम में 25 व 29 मार्च को इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने संस्थान के सीए कृष्णचन्द व मंत्री द्वारा शिविर की सफलता के प्रति किये गये कार्यो के लिए आभार जताया तथा लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सरंक्षक राजन महेश पाठक, सहदेव प्रसाद चतुर्वेदी, सुरेश चन्द्र चतुर्वेदी, मुकेश स्वामी, बालकृष्ण पाठक, संजय चतुर्वेदी, महेश लड्डू पेड़ा, नवीन नागर चतुर्वेदी, लालजी चतुर्वेदी, बसन्त लाल पाठक, धीरज लाल पाठक, नन्दकिशोर, मुकुन्द लाल बैंक वाले, विजय विष्णु चैबे, आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा

  1. साख के संकट से जूझता आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

  1. 'परंपरा' और 'परिवर्तन' के बीच संतुलन की कोशिश में है 'बैंक ऑफ इंडिया'




Mediabharti