मथुरा। आगामी 5 मार्च को माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा होली का डोला शहर के प्रमुख बाजारों में होकर निकाला जाएगा। डोला का प्रारंभ दोपहर 2 बजे से विश्राम घाट से होगा। जो कि छत्ता बाजार, होलीगेट, कोतवाली रोड, घीया मंडी, चैक बाजार, कसरेट बाजार से स्वामी घाट होकर विश्राम घाट पर संपन्न होगा। इसकी जानकारी परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने दी है।





