चहुँओर गूॅज रहा यमुना मुक्ति का नारा

जीवन दायिनी यमुना के जल से आज जीवों और मनुष्यों के जीवन संकट में है। द्वापर कालीन कृष्ण लीलाओं की साक्षी रही कालिन्दी आज खुद के अतित्व के जूझ रही है। हजारों वर्षो से ब्रज की धरा को अपने अमृत जल से सिंचित आयी यमुना वर्तमान में उसके तल पर बह रहा प्रदूषित जल ब्रज धरा में जहर घोल रहा है। साधु- सन्त, यमुना भक्त , समाजसेवी, और ब्रजवासी अब जाग उठे है। श्री मान मन्दिर, श्री मद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्ति को उठी आवाज अब चहुँओर गूँजने लगी है। यमुना मुक्त हो- शुद्ध हो अब यह नारा केन्द्र की राजनीती की में खलबली पैदा करने लगा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के यमुना भक्त 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा कर भविष्य के पटल पर स्वच्छ यमुना - निर्मल यमुना की लकीर खींच कर ही वापस लौटेगें। अब यमुना भक्त कोरे वादों और इन्तजार के जाल में फँसकर नहीं रहना चाहता है। इसबार 15 मार्च 2015 को होने वाला यमुना आन्दोलन अद्वितिय और अद्भुत होगा। 

पाप नाशिनी यमुना नदी स्वच्छ निर्मल बहे इसके लिये ब्रज चितित नहीं अपितु समूचा विश्व  चिंतित है। यमुना मुक्ति को लेकर जगह जगह आयोजन किये जा रहे है। अभियान के प्रचार रथ गांवो में जाकर यमुना मुक्ति को अलख जगा रहे है। अभियान के पदाधिकारियों व कार्यकर्तााओं द्वारा सघन जनसंपर्क कर अभियान से लोगो को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम मंें अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि अभियान द्वारा यमुना मुक्ति की इस मुहिम के प्रचार को तेजी देते हुये बरसाना में रंगीली होली के अवसर पर बरसाने में सैकड़ो छोटे बडे बैनर और फैलक्स लगाये गये हैं। अभियान के 200 से अधिक कार्यकर्ता बरसाना में प्रचार के लिये सक्रिय किये गये है। अभियान द्वारा बरसाना की मुख्य जगहों पर अभियान के सूचना केन्द्र बनाये गये है। इसके साथ ही हजारों पम्पलेट, स्टीकर वितरित किये जायेगें। अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा बरसाने में आने वाले लाखों भक्तों से 15 मार्च को पदयात्रा में आने का आवह्न कर पदयात्रा  के विषय में जानकारी दी जायेगी। 

 

राजकोट में निकाली गई कलेक्टेªट तक मौन रैली

गांधी के गुजरात में उनके पद चिन्हों पर चलते हुये यमुना भक्तों द्वारा यमुना ब्रज में पुनः अपने निर्मल स्वरूप में लौटे इसके लिये मौन रैली निकाली गयी। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राजकोट के पदाधिकारियो द्वारा राजकोट के त्रिकोणी बाग से जिला कलक्ट्रेट तक हजारों यमुना भक्तों की शांति पूर्ण मौन रैली निकाली गयी। रैली में उपस्थित हजारों वैष्णव यमुुुुुना भक्तों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पहुॅच जिलाधिकारी यमुना को मुक्त कराने के लिये प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी महोदय ने सभी वैष्णवों को आश्वासन दिया कि यमुना को मुक्त कराने मांग को वह प्रधानमंत्री जी तक पहुॅचायेगे। उन्होने यह भी कहा कि यमुना को मुक्त कराने के लिये हर संभव प्रयास करेगें । इस रैली में तकरीबन 25 छोटी - बडी संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से शिवसेना राजकोट प्रमुख जिमि भाई अडवानी, विहिप के विक्रम भाई राठौर, सरगम क्लब प्रमुख गुणवन्त भाई डेलावाला, प्रजापति समाज प्रमुख जयराम भाई, अरविन्द भाई पाटाडिया, माधव भाई फिचाडिया, विनोद भाई डेलावाला प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। 

माण्डवी ( गुजरात )  में यमुना मुक्ति को चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान 

यमुना को मुक्त हो इस राय से सभी सहमत है अब इस जनमत को सरकार तक पहुॅचाने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान के माण्डवी के यमुना भक्तों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। शहर में जगह जगह केनोपी लगाकर लोगो से यमुना मुक्ति को लेकर पीटीशन साइन कराये जा रहे है जो रोजाना सैकडो की संख्या में प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी जा रही है। अब तक 4500 पीटीशन प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुॅचायी जा चुकी है। इस हस्ताक्षर अभियान में लोग बढचढ कर हिस्सा ले रहें है। 

गा गाकर सुनाया यमुना मैया का दर्द 

भारतीय किसान यूनियन भानू की वृन्दावन नगर ईकाई द्वारा 25 फरवरी रात को वृन्दावन नगरपालिका चैराहे पर रसिया दंगल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यमुना मैया के दर्द को रसिया के कलाकारों द्वारा गाकर लोगो को सुनाया गया। रसिया दंगल में एक तरफ विजेन्द्र शर्मा हाथरस वाले और दूसरी तरफ टी एन शर्मा लल्लू भजना अखाडे के गायक कलाकार रहे। रसिया कार्यक्रम का शुभारम्भ संत श्री हरिबोल बाबा महाराज द्वारा दीप प्रज्जवन कर किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वृन्दावन के गणमान्य व सभी रसिया प्रेमी हजारों की संख्या में पहुॅचे। मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश गौतम, योगेश द्विवेदी, उद्दयन शर्मा, मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह, महासचिव हरेश ठेनुआ जी रहे। कार्यक्रम के आयोजक भाकियू भानू के नगर अध्यक्ष भगवान दास चैधरी, ओमप्रकाश पचैरी जी रहे। 

रसिया दंगल कार्यक्रम में गायक कलाकारों द्वारा यमुना मैया के दर्द को पंक्तिबद्ध और लयबद्ध कर लोगो को सुनाया गया इसके साथ ही 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक की निर्णायक पैदल मार्च में भाग लेने की अपील भी गई। गीतों के माध्यम से रसिया कलाकारों द्वारा ब्रजवासियों को यमुना के लिये पुत्र धर्म याद दिलाते हुये संघर्ष की राह दिखाई तो साथ सरकार को भी चेताया कि इस बार ब्रजवासी यमुना को मुक्त कराकर ही मानेगें । 

उपस्थित हजारों लोगो में उत्साही गीत सुन उत्साह और उमंग की लहर दौड गयी और सभी ने 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा में चलने का संकल्प भी लिया। 

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा कहा कि यमुना के लिये जनजागरण के कार्यक्रम आवश्यक है और हम सभी को अब अपने ब्रजवासी होने व यमुना मैया के लाल होने का धर्म निभाना होगा और 15 मार्च को बडी संख्या में दिल्ली के लिये कूच करनी होगी। 

इस अवसर पर नीरज शर्मा, राघव भारद्वाज, राजस्थान पत्रिका के विनोद व्यास, राजू ठेकेदार, ओमी रस्सी वाले, कमल बैग वाले आदि उपस्थित रहे। 

1 मार्च को मथुरा में निकाली जायेगी बाइक रैली

यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री ने जानकारी देते हुये बताया कि मथुरा शहर में युवाओं को जाग्रत करने के लिये 1 मार्च को बाइक रैली निकाली जायेगी। यह बाइक रैली विश्रामघाट से होलीगेट, भरतपुर गेट, डीग गेट मसानी चैराहा, चैक बाजार, छत्ताबाजार होती हुयी वापस विश्राम घाट पर समाप्त होगी। उन्होने सभी युवाओं से भारी संख्या में इस बाइक रैली में भाग लेने का आवह्न किया। 

अभियान के प्रचार रथ घूम घूम लोगो को बता रहे यमुना की व्यथा

यमुना मुक्तिकरण अभियान के 8 प्रचार रथ जिले के अलग अलग ब्लाक में घूम घूम कर प्रचार कर रहे है। यमुना भक्त ब्रजवासियों को यमुना महारानी की व्यथा से परिचित करा रहे है साथ ही यमुना को मुक्त कराने के लिये 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न भी कर रहे है।

अभियान के राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में आज गांव गांव दौरा कर सघन संपर्क किया गया। उनके द्वारा ग्राम डाँगौली, छारी, बिजौली, बालकिशन  गढी, मांट आदि गांव में प्रचार किया गया। राष्ट्रीय महासचिव द्वारा ग्राम छारी के राजकुमार उर्फ राजू भैया को प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया। राजकुमार उर्फ राजू भैया ने कहा कि उनके बाबा स्वतन्त्रता सेनानी थे देश की आजादी के लिये कई बार जेल गये आन्दोलन किये ऐसे ही आज हमारी यमुना मैया बंधक है इसलिये मैं भी यमुना मैया को मुक्त कराने तक चैन से नहीं बैठूगा। 

अभियान के अन्य प्रचार रथों द्वारा मथुरा शहर, मथुरा ब्लाक, छाता ब्लाक, गोवर्धन ब्लाक, फरह ब्लाक, मांट आदि ब्लाकों में प्रचार रथों द्वारा प्रचार किया गया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti