चाय वाले को जुनून है राष्ट्रीय झंडे को सलामी देने का

राष्ट्रपति से लेकर पीएम, सीएम को भेजा तिरंगा

मथुरा। रमेश चाय वाला को राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का ऐसा जुनून है कि चाय वाले के मुरीद बने लोग उसे सच्चा देशभक्त कहने में आज कोई गुरेज नहीं समझते। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से लेकर गणतंत्र दिवस के तीन दिन बाद तक राष्ट्रप्रेम से परिपूर्ण रमेश ने तिरंगा लगाकर अपने राष्ट्र को सलाम किया। मामूली इंच का यह तिरंगा भले ही आकार में छोटा होता है, मगर इसमें राष्ट्रभक्ति की भावना बहुत बड़ी नजर आती है। मथुरा के डीएम राजेश कुमार को उनके कार्यालय में जाकर अपने हाथों से तिरंगा उनकी शर्ट पर लगा रमेश ने सैल्यूट मारा, जिसे देख वहां मौजूद लोग हक्के-वक्के रह गए। मामूली चाय वाले रमेश ने इस बार अपने राष्ट्रप्रेम (तिरंगे झंडे) को भारतीय डाकसेवा द्वारा देश के राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी, पीएम नरेन्द्र मोदी, दिल्ली मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रदेश के राज्यपाल को भी भेजा है। 

विदित हो कि होलीगेट क्षेत्र में करने वाला गरीब तबके का चाय वाला रमेश इतना ही करता नहीं है, बल्कि 15 अगस्त, 26 जनवरी को प्रभातकाल में निकलने वाले प्रभातफेरी में शामिल होने वाले बच्चों को बड़े सम्मान के साथ चाय पिलाता है। यह राष्ट्रप्रेम किसी धनाढ्य एवं नेता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 15 अगस्त, 26 जनवरी को राह चलते लोगों को तिरंगा भेंट कर उन्हें सैल्यूट मारता है, यहीं उसका जुनून एवं राष्ट्र के प्रति लोगों को जागरूक करना है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti