चालक की हत्या कर टैम्पो लूटा

अस्पताल में घटना की जानकारी लेते हुए सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी

दिनदहाड़े सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर के समीप अज्ञात बदमाश ने टैम्पो लूटने के प्रयास में चालक को गोली मार दी और टैम्पो लेकर फरार हो गये। गंभीर अवस्था में घायल टैम्पो चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुयी इस  घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुयी है। मिली जानकारी के अनुसार गोरई कूबरा इगलास अलीगढ का रहने वाला गोपाल (30) पुत्र हेतराम लोहवन में किराये का मकान लेकर अपने परिवार सहित रहता था और टैम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 

आज दोपहर कुछ लोग उसके पास आये और उसके टैम्पो को भाड़े पर ले जाने की बात कहने लगे। गोपाल भाड़े पर टैम्पो ले जाने को राजी हो गया और उनके साथ चल दिया। इसी दौरान कल्याणपुर के समीप सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने गोपाल को मार दी और पास ही के खेत में उसे डालकर टैम्पो संख्या यूपी 85 एटी 3608 लूटकर फरार हो गये। घायल अवस्था में गोपाल को खेत में पड़ा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और गोपाल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में ले आई लेकिन अस्पताल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पंहुच गये। परिवार की महिलायें और बच्चे जिला अस्पताल में ही विलाप कर रहे थे। बताते हैं कि मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti