चालक के साथ मारपीट व लूट के साथ महिन्द्रा को छीनकर भागे बदमाश

मथुरा। थाना छाता में रेलवें तालाव फाटक के पास हाथरस से बदमाशों ने महेन्द्रा गाड़ी के चालक के साथ मारपीट कर लूट करने तथा उसें बन्धक बनाये रखना तथा छाता गोवर्धन के पास गाड़ी से ढकेल कर गाड़ी को छीनकर ले जाने का मामला पुलिस में पीडि़त ने दर्ज कराया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सारिक अनीस पुत्र असीस रहमान निवासी गल्कों गली ताजगंज आगरा अपनी महिन्द्रा गाड़ी संख्या यू पी 80 एल 7861 के चालक मुून्नालाल को गाड़ी में माल लेकर हाथरस भेजा था। लेकिन माल उतारने के बाद चालक मुन्ना लाल जब गाड़ी को वापस आ रहा था कि हाथरस रेलवें फाटक के पास अज्ञात बदमाशा सवारी के रूप में बैठे और बदमाश ने गाड़ी चालक मुन्नालाल को असलाह के बल पर बन्ध्क बना लिया तथा उसके साथ लूटपाट कर उसके पास से ड्राइविंग लाइसेन्स, 500 रूपये की नगदी, को छीनकर चालक को छाता गोवर्धन मार्ग मथुरा में फैंक कर गाडी लेकर भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti