मथुरा। थाना कोसी के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने लापरवाही के चलते महिला की तवियत विगड़नें पर महिला का जबरन गर्भपात करने तथा परजनों द्वारा शिकायत करने पर गाली गलारैज करते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए अस्पताल से ध्क्केमार कर निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्री चन्दर कोरी पुत्र मोतीराम निवासी ग्राम फालैन ने अपनी पुत्र वधु जावित्र को गर्भावस्था के दौरान जाॅच कराने के लिए कोसी के साई कृष्णा सिटी अस्पताल में लाई थी। जहाॅ चिकित्सक कन्हेया पुत्र मोतीराम निवासी फालेन कोसी ने अपने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर इ्रलाज में लापरवाही की तथा जिससें जावित्री की हालत विगड़ गई और चिकित्सक ने बिना परिजनों को बताये जावित्री का गर्भपात कर दिया। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिजनों ने इसका विरोध प्रकट करते हुए चिकित्सक से शिकायत की जिस पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए अस्पताल से धक्का मार कर निकाल दिया। जिससें पीडि़त महिला जमीन पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।





