चीता यजनेश शेट्टी ने 'हांगकांग' विजिट किया

मार्शल आर्ट और ब्रूस ली के प्यार और लगाव के कारण चीता यजनेश शेट्टी पहुंचे 'हांगकांग'

 

   मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यजनेश शेट्टी पिछले कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री के तथा अन्य लोगों को मार्शल आर्ट सीखा रहे हैं। अमिताभ बच्चन ,अनिल कपूर ,गोविंदा,फरहान अख्तर ,ह्रितिक रोशन ,करिश्मा कपूर ,रवीना टंडन ,सोहा अली खान जैसे सैकड़ो फ़िल्मी कलाकारों को मार्शल आर्ट सीखा चुके हैं। यजनेश में मार्शल आर्ट का जूनून है। वे हर वर्ष ब्रूस ली का जन्मदिन , मार्शल आर्ट कैंप ,सेमीनार तथामार्शल आर्ट फेस्टिवल करते हैं।मार्शल आर्ट के जूनून की वज़ह से वे 'हांगकांग' गए थे , जहाँ पर वे ब्रूस ली हैरिटेज म्यूज़ियम, ब्रूस ली के गुरु यिप मैन हैरिटेज तथा वहां के मार्शल आर्ट स्कूल ,मैडम तुस्सान्ड्स इत्यादि देखा। यहाँ तक की एवेनुए स्टार समुद्र के पास ब्रूस ली के स्टैचू के सामने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करके ब्रूस ली को श्रद्धांजली अर्पित की। मकाउ में मैडम तुस्सान्ड्स में ब्रूस ली ,अभिताभ बच्चन ,जैकी चैन इत्यादि के मोम के पुतले भी देखा। और साथ में अपने बेटे त्रिशान शेट्टी को भी ले गए थे, उसे भी मार्शल आर्ट एक्सपर्ट बना दिया हैं और उसे भी यह दिखाया और इसके अलावा हांगकांग के कई अन्य जगहों को देखा। चीता यजनेश शेट्टी कहते हैं , " मैं ब्रूस ली और वहाँ मार्शल आर्ट के सभी चीजों को देखकर काफी खुश हुआ। वहाँ के लोगों तथा स्कूल के लोगों से काफी कुछ सीखने को मिला और वहाँ लोगों ने काफी अच्छा रिपोंस दिया। मैंने वहाँ भी वर्कशॉप किया। मार्शल आर्ट चाहने वालों को यहाँ जरूर आना चाहिए।"                      

Sanjay Sharma Raj

 

(P.R.O.)


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti