मथुरा। समाजसेवी संस्था चेतना आर्थिक रूप से पिछडें व खुले आसमान के नीचें जीवन यापन करने वाले बच्चों के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत है इसी क्रम में चेतना संस्थान द्वारा राधेश्याम कालौनी निवासी एक बच्चें की आखों की रोशनी को बचाये जाने का पूरा प्रयास किया गया। संसथान द्वारा दस हजार रूपयें करीब की मिली सहायता से एक आर्थिक रूप से कर्मजोर बच्चें की एक आॅख की रोशन जाने से बच गई। हुआ यह है कि न्यू राधेश्याम कालौनी निवासी आर्थिक रूप से कमजोर करन नामक वालक अपनी माॅ के साथ रिक्शे में बैठकर बाजार जा रहा था कि अचानक रिक्शे से उछल कर कोई बस्तु करन की आॅख में जा लगी जिससें उसकी आॅख से खून वहनें लगा। घटना से परेशान महिला अपने पुत्र को लेकर एक निजि अस्पताल पहुंची तो वहाॅ चिकित्सक ने उसें किसी नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेने की जानकारी दी। जिस पर महिला वृन्दावन स्थित रामकिशन मिशन अस्पताल पहुंची तो वहाॅ चिकित्सकों ने उसें उपचार करने के वास्ते लगभग 10 हजार रूपयें खर्च होना बताया। ऐसे में एक चिकित्सक ने उसकी मजबूरी को देखतें हुए उसें जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। महिला के जिला अस्पताल पहुंचनें पर आॅख का अल्ट्रासाउण्ड कराने के बाद जब महिला को बताया गया कि इसका उपचार अलीगढ़ नेत्र चिकित्सालय में हो सकता है तो महिला खर्चे को लेकर विचलित हो गई। किसी प्रकार इसकी जानकारी चेतना को हुई तो संस्थान द्वारा महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की गई जिससें महिला द्वारा बच्चें की आॅख का आॅपरेशन अलीगढ़ नेत्रा चिकित्सालय में कराया गया। और चेतना के सहयोग से बच्चें की आॅख की रोशन जाने से बच गई।





