
मथुरा। अन्तर राष्ट्रीय बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर चेतना प्लान संस्थान द्वारा एक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सड़कों के किनारे स्टेशन आदि पर जीवन यापन करने वालें 15 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीआरपी थाने के वाल कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिंह और उप निरीक्षक मिथुन दीक्षित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि चेतना के सहायक परियोजना निदेशक अनूप सिंह ने इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय वाल श्रम विरोध दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज की दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि आज के दिन को हम बाल श्रम दिवस के रूप में मनाते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से खुल आसमान के नीचे अपना जीवन बिताने वाले बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उन्हें अपने अन्दर की कला का महत्व समझ में आयेगा। प्रतियोगिता में भाग ले रहें अनेकों बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से यह सन्देश दिया कि हम भी पढ़ लिखकर देश का एक अच्छा नागरिक बनना चाहते है, प्रतियोगिता में शालिनी, मुकेश व आरिफ की कला विशेष पसन्द की गई। बच्चों की कला को मुख्य अतिथि व अतिथि ने सराहनीय बताते हुए कहा कि अगर इन बच्चों में संस्कार पैदा किये जाये और इन्हें मजदूरी की जगह इन्हें शिक्षित किया जाये तो यह बच्चें भी देश में नाम रोशन कर सकते हैं। अन्त में चेतना कार्यकर्ता सोनू वाथम ने मुख्यअतिथि व अतिथि का आभर व्यक्त किया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS