मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत बलदेव के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं उनके पिता के साथ हुई मारपीट में लोगों के खिलाफ तहरीर थाना बलदेव में दी गई थी। इस संबंध मंे एसओ बलदेव ने बताया कि चेयरमैन रामकिशन वर्मा उर्फ चिंटू सैनी के प्रतिनिधि नवीन वर्मा और उनके पिता रघुवीर वर्मा के साथ रतन सिंह एवं अन्य द्वारा मारपीट की गई थी, जिसमें रतन सिंह एवं अन्य चार के खिलाफ चेयरमैन द्वारा तहरीर दी गई थी, उन्होंने बताया कि दोनेां पक्षों के बीच समझौता हो गया है।





