चैकी इंचार्ज बन दो जगह से सोने के जेवर किए पार

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के धौली प्याऊ इलाके में चैकी इंचार्ज बनकर कथित जालसाझ ने एक स्वर्णकार से करीब दो लाख रुपए से अधिक कीमत का जेवर पार कर दिया। इसी तरह कृष्णानगर इलाके में एक व्यक्ति से दो कीमती सोने की अंगूठियां पार कर दी। ठगी की जानकारी होने पर दोनों ने ही पुलिस चैकी पहुंच अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार धौली प्याऊ स्थित सर्राफा व्यवसायी रेवती प्रसाद अग्रवाल के पास मंगलवार प्रातः करीब साढे़ दस बजे खाकी वर्दीधारी व्यक्ति पहुंचा और स्वयं को पुलिस चैकी धौली प्याऊ इंचार्ज बताते हुए रक्षाबंधन के मौके पर अपने दामाद को देने के लिए सोने की चैन, एक ब्रास्लेट एवं एक अंगूठी दिखाने को कहा। रेवती प्रसाद द्वारा आयटम दिखाने के बाद कथित चैकी इंचार्ज ने भारी अंगूठी व सोने की चैन एवं ब्रास्लेट पसंद कर उनका वजन कराकर बिल बनाने को कहा। दुकानदार द्वारा रकम बताए जाने पर उक्त व्यक्ति ने तीनों सोने के जेवर अपने पास रख लिये तथा भुगतान चैकी स्थित अपने क्वार्टर से लाकर देने की बात कह निकल गया। जब करीब दो घंटे तक उक्त दरोगा वापस नहीं लौटा तो व्यवसायी ने अपना नौकर रकम लेने के लिए चैकी भेजा। वहां मौके पर बैठे इंचार्ज द्वारा इस तरह की किसी खरीददारी की बात से इंकार करते हुए मामले की जानकारी ली, तो सच्चाई सामने आईं, कि व्यवसायी को किसी ने करीब दो लाख रुपए का चूना लगा दिया। 

इसी तरह की दूसरी घटना कृष्णानगर स्थित एक पत्रकार मुरारीलाल अग्रवाल के साथ हुई, उनके पास पहंुचे पुलिस वर्दीधारी ने उनके हाथ की उंगलियों में पड़ी एक पुखराज की अंगूठी व सोने की अंगूठी को देखने के बहाने उतरवा लिया। इस दौरान बात करते-करते अचानक ठग पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों लोगों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti