चैपाल लगाकर सुनी समस्यायें

घटिया पाइप लाइन की शिकायत पर होगी जांच

मथुरा। प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी किशन सिंह अटोरिया ने लोहिया ग्राम महोली में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी तथा विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। अटोरिया ने जिला स्तरीय अधिकारियों को साथ लेकर ग्राम महोली में चैपाल लगाकर ग्रामीणाों से सीधी वार्ता कर विकास कार्यों का जायजा लिया तथा अन्य विकास कार्यों में आ रही उनको समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का निराकरण उन्हें अवगत करायें। ग्राम महोली में बन रहे शौचालयों, सीसी रोड, नाली खड़जा, हैन्डपम्प, पेयजल पाइप लाइन, ग्रामीण विद्युतीकरण के साथ-साथ वृद्धावस्थ, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति वितरण, मिड-डे-मील, राशन वितरण,सौर ऊर्जा आदि का सत्यापन का कार्य ग्रामीणों से पूछ-पूछ कर किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कोई भी पात्र यदि पेंशन पाने से वंचित रह गया है तो वे अपना नाम गठित कमेटी को नोट करादें ताकि उसको पेंशन स्वीकृत की जा सके। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि पाइप पेयजल योजना के अन्तर्गत जल निगम द्वारा घटिया पाइप का प्रयोग किया गया है जिससे बड़े पैमाने पर लीकेज की समस्या उत्पन्न हो गयी है पर उन्होंने कहा कि किसी अन्य दूसरी तकनीकी एजेन्सी द्वारा जाॅच करायी जाये और अगर घटिया सामिग्री का प्रयोग हुआ है तो जल निगम के सम्बन्धित से उसकी रिकवरी करायी जायेगी। उन्होंने गाॅव में पैदल घुमकर किये जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। 

मुख्य विकास अधिकारी मनीष वर्मा ने अपने सम्बोधन में ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जर्जर विद्युत तार तथा क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइनों को बदलकर ठीक कराया जायेगा तथा वे स्वयं ही इन सभी कार्यों पर सीधी निगरानी रखेंगे तथा सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जायेंगे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti