
बदमाशों ने बैंक कर्मियों समेत कई ग्राहकों को किया घायल
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित कस्बा चैमुहां की सिंडीकेट बैंक की शाखा में उस समय चीख पुकार मच गई जब बैंक के अन्दर 6-7 हथियारों से लेस बदमाश बैंक के अन्दर घुस आये और वहां मौजूद बैंक के ग्राहकों को हथियारों के बल पर डरा धमका कर एक तरफ कर दिया और बदमाश बैंक के चैस्ट की और बढ गये वहां मौजूद बैंक कर्मियों पर पिस्तोल तान कर उनसे करीब चालीस लाख की रकम लेकर फरार हो गये। बदमाशों ने इस दौरान कई लोगों को घायल कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कस्बा चैमुहां की सिंडीकेट बैंक शाखा जो नेशनल हाईवे 2 पर पडती है। प्रत्यक्षदशर््िायों के अनुसार बैंक के खुलते ही और ग्राहकों का आवागमन शुरू होने के वाद करीब आधा दर्जन बदमाश हाथों में असलाह लिये बैंक के अंदर घुस आये। बदमाश दो मारूति वेन से बैंक के सामने आकर रूके थे।
इन बदमाशों ने बैंक में घुसने के साथ ही वहां मौजुद ग्राहकों तथा बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया। ग्राहकों व कर्मचारियों को भयभीत करके बदमाशों ने असलाह के बल पर बैंक से करीब 30 लाख रुपए लूट लिए और आराम से निकल गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने किसी को भी बाहर निकलने व हिलने का मौका तक नहीं दिया। बदमाशों द्वारा की गई मारपीट से एक बैंक कर्मचारी और कुछ ग्राहक भी घायल हुए हैं। दिनदहाड़े नेशनल हाईवे के किनारे स्थित कस्बे की बैंक में डकैती की इस वारदात ने एक बार फिर प्रदेश और मथुरा जनपद की कानून व्यवस्था पर गहरा प्रश्न चिन्ह लग गया है। बैंक में 30 लाख की डकैती पड़ने का समाचार पाने के बाद एक ओर जहां पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जा पहुंचे वहीं दूसरी ओर आगरा स्थित बैंक के रीजनल ऑफिस से भी अधिकारी मथुरा पहुंच गये। पुलिस ने घटना के वाद बदमाशों की धरपकड़ करने के प्रयास शुरू कर दिये हैं।





