मथुरा। थाना बरसाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चैकिग के दौरान उप निरीक्षक लाखन सिंह ने चोरी की बाइक सहित बलराम पुत्र शेष नारायण तिवारी निवासी खुर्जा थाना डेरापुर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से एक चोरी की बाइक तथा एक तंमचा, 315 वोर व दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ बिना कागजात की बाइक को बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार बरामद बाइक चोरी की प्रतीत हो रही हैं। वहीं पकड़ा गया युवक किसी बारदात को अन्जाम देने की फिराक में था। जो उससे पहलें की पकड़ा गया।





