चोरी के एक और नामजद की गिरफ्तारी की मांग

पीड़ित प्रवक्ता ने चोरी गए जेवर व सामान दिलाने की मांग की

मथुरा। शहर कोतवाली के शांति अपार्टमेंट के एक फ्लैट से हुई चोरी के एक

आरोपी की गिरफ्तारी और गए सामान की शीघ्र बरामदगी के लिए पीड़ित ने

कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है। आरोपी द्वारा मुकद्मा वापस लेने या

अंजाम भुगतने की धमकी से पीड़ित महिला व उसकी दोनों पुत्रियां भयभीत है।

ज्ञात रहे 305 शांति अपार्टमेंट डैम्पियर नगर निवासी श्रीमती पुष्पलता

गर्ग रिटायर्ड प्रवक्ता द्वारा मुकद्मा सं. 773 दिनांक 7 अगस्त15 के

अनुसार देवेन्द्र शाह एवं दर्शनपाल नामक लोगों ने उनके बंद पड़े फ्लैट से

उस समय जब वह दिल्ली गई हुईं थी, कई लाख रुपए की कीमत के आभूषण एवं 25

हजार रुपए की नगदी तथा खुर्जा कोसी, मथुरा एवं दिल्ली स्थित बैंकों की

पासबुकों एवं चैक बुकों को चोरी कर लिया। इतना ही नहीं इन्होंने घर के

सामान आदि भी पार कर दिए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दर्शनपाल को

दबोच उसके कब्जे से चोरी गए कई सामान भी बरामद कर लिये, लेकिन पुलिस के

हाथ अभी देवेन्द्र कुमार शाह नहीं लग सका है। पीड़ित पुष्प लता गर्ग का

कहना है कि उक्त आरोपी के पास ही उसके खाते से निकाली गई रकम एवं घरेलू

सामान है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से उसके सामान की बरामदगी तथा

आरोपी देवेन्द्र शाह की गिरफ्तारी की मांग की है।

ज्ञात रहे जिला जज की अदालत से पकड़े गए आरोपी दर्शनपाल की जमानत खारिज कर

दी गई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti