चोरों ने उड़ाए दो स्थानों से लाखों का माल साफ

चोरों ने उड़ाए दो स्थानों से लाखों का माल साफ मथुरा । शनिवार की रात्रि चोरों ने थाना रिफाइनरी के बाद गांव में एक घर को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। वहीं भरतपुर गेट चैकी से चंद कदमों की दूरी पर एक मार्केट में चोरों ने व्यापारी की दुकान का शटर काट वहां से करीब सवा लाख रूपये का माल चुराकर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का जयजा लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि चोरों ने दो स्थानों से लाखों रूपये की चोरी को अंजाम दिया। पहली घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बाद निवासी ठाकुर भगत सिंह के यहां हुई। वह परिजनों सहित अपने मकान में गहरी नींद में सो रहा था। तभी छत्त के रास्ते अज्ञात चोर मकान में घुस गये और यहां से घर में रखे दो लाख रूपए, चालीस तौले सोना व करीब डेढ़ किलो चांदी ले गए। सुबह तडके जब घर की महिलाएं उठीं तो सारे दरवाजे खुले व सामान बिखरा देख उनकी चीखें निकल गईं। वह समझ चुकीं थीं कि उनके यहां चोरों ने सैंध लगा दी है। मकान स्वामी के अनुसार चोर उनके यहां से पन्द्रह लाख के सोने-चांदी के जेवरात व दो लाख की नगदी चुराकर ले गये। वहीं दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र की भरतपुर गेट चैकी से चंद कदमों की दूरी पर सेठ कोमनदास मार्केट में अनिल कुमार गोयल पुत्र रेवतीनंदन गोयल निवासी गोवर्धन रोड हाइवे की पफैवीकाॅल, पफैवीक्विक व बासमाॅल की थोक की दुकान शनिवार वह जल्दी दुकान बंद कर घर चले गये थे क्योंकि दुकान के बाहर ही जनकपुरी सजी थी और काफी भीडभाड थी। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर खुला पडा है तो वह तुरंत दुकान पहुंचे, यहां देखा तो शटर के ताले तो लगे हुए थे लेकिन शटर को अज्ञात चोरों ने ताडकर ऊपर उठा दिया था। उन्होंने बताया कि चोर उनके यहां से पफैवीकाॅल व पफैवीक्विक का कापफी माल चुराकर ले गये। उन्होंने चोरी गये माल की कीमत करीब सवा लाख रूपये बताई। इस संबंध में दुकान स्वामी व दूसरे दुकानदार सतीश चन्द्र ने बताया कि मार्केट के अंदर दिन हो या रात नशेडी युवक पडे रहते हैं यहीं शराब पीते हैं, जुआ खेलते हैं। उनसे मना करो तो लडने के लिए तैयार रहते हैं। कई बार चैकी पर भी सूचना दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। सूचना मिलने दोनों स्थानों पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का मुआयना कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti