सौंख के प्रसिद्ध जहारवीर मंदिर पर सजी छप्पन भांेग की झांकी
सौंख। बुधवार को स्थानीय जाहरवीर मंदिर पर छप्पन भोग व विशाल प्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। छप्पन भोग की झांकी देर रात सजायी गयीं। श्रद्धालु देर रात तक मंदिर पर झांकियों का आनन्द लेते रहे। हवन भी चलता रहा। इससे पूर्व दिन में विशाल प्रसाद वितरण भंडारा हुआ। जिसमें आस पास के ग्रामीणो ने प्रसाद पाया। इस मौके पर पवन कुमार, विनोद, सुभाष चंद अग्रवाल, छेदालाल सिंघल, महेश अग्रवाल, हीरों अग्रवाल ,सोनू अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।





