मथुरा । गोवर्धन कस्बा व थाना क्षेत्र के बरसाना रोड स्थित वृन्दावली प्याऊ के पास एक मकान में रहने वाली एक महिला आज इलैक्ट्रोनिक मशीन पर दही से छाछ और घी निकाली रही थी तभी मशीन में करंट आ जाने से महिला की मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन 33 वर्ष पत्नी केशव रात के जमे दूध को मशीन से चला रही थी तभी उसमें करंट आ गया और महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर क्षेत्र के लोग मृतका के मकान पर आ गये लोगों की भीड़ लग गई। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है। मृत महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें 9 वर्षीय हरीओम, 13 वर्षीय मनोज, सात वर्षीय चुनमुन है। बरसात के मौसम में करंट की अक्सर घटनाऐं देखने को मिलती है।





